झांसी। विद्युत वितरण खंड मऊरानीपुर कार्यालय से मीटर बदलने के लिए निकाली गई निविदाओं में अनियमितताओं की शिकायत की गई है।
सोमवार को विद्युत ठेकेदारों के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य अभियंता वितरण को सौंपे ज्ञापन में बताया कि मऊरानीपुर कार्यालय से मीटर बदलने के लिए निकाली गई पांच निविदाओं को किसी भी राष्ट्रीय समाचार पत्र व विभागीय वेबसाइट में प्रकाशित नहीं किया गया। जबकि, ऐसा करना नियमानुसार जरूरी है। ज्ञापन में अधिकारियों पर अपने चहेेते ठेकेदार को ठेका देने का आरोप लगाया गया। ठेकेदारों ने मामले की जांच की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में दिनेश श्रीवास्तव, सुरेश, रामेश्वर सिंह, विजय आदि शामिल रहे।