फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ते अपराधों से व्यापारी आक्रोशित

Sat, 09 Aug 2014 05:30 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बीते रोज सर्राफा कारोबारी के साथ हुई लूट की घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। शुक्रवार को विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने लूट का जल्द खुलासा कर माल बरामदगी की मांग की।
विज्ञापन

उप्र व्यापार मंडल की संजय पटवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में संतोष साहू ने कहा कि चोरी व लूट की एक के बाद एक हो रही घटनाओं से व्यापारी भयभीत हैं। अपराधों को रोकने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। जल्द ही व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलकर नगर की बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था की उन्हें जानकारी देगा। इस मौके पर राजेश बिरथरे, सुनील गुप्ता, केदारनाथ राय, नीरज लाहौरिया, विकास अग्रवाल आदि मौजूद रहे। सर्राफा व्यापार कमेटी की अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में उक्त घटना का शीघ्र खुलासा किए जाने की मांग की गई। इस मौके पर अतुल किलपन, महेश झुम्मन, राजेंद्र, प्रकाश, बृजेश, संजय, दीपू आदि मौजूद रहे। बुंदेलखंड स्वर्णकार सर्राफा व्यापार एसोसिएशन की बैठक में व्यापारियों ने कहा कि बदमाशों में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। वह एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस - प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है। चेतावनी दी गई कि अपराधों पर अंकुश न लगने पर अनिश्चितकालीन बंद किया जाएगा तथा प्रशासन को भी चैन से नहीं बैठने दिया जाएगा।
इस मौके पर संजय वर्मा, मुकेश अग्रवाल, संतोष सोनी, राघव वर्मा, गुटईं सोनी, उदय सोनी, ए के सोनी, सुनील सोनी, राजू सिंगार, शोभाराम सोनी, सुरेश सोनी आदि मौजूद रहे। जय बुंदेलखंड व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने प्रेमनगर थाना पुलिस से लूट का शीघ्र खुलासा करने की मांग की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष विजय जैन, आसिफ सत्तार, बी के पांडेय, ए के सोनी, नीरज भाटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भारतीय सोनार महासभा की बैठक में भी बढ़ते अपराधों पर चिंता जताते हुए सर्राफा कारोबारी के साथ हुई लूट की घटना का खुलासा करने की मांग की गई। बसपा के पूर्व लोक सभा प्रभारी उत्कर्ष साहू ने भी कानून - व्यवस्था की बिगड़ी हुई स्थिति पर चिंता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें