फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांकोरी होगा जिले का पहला ‘ई विलेज’

Mon, 28 Jul 2014 05:31 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिले का पहला ई विलेज विकासखंड बड़ागांव का ग्राम टांकोरी होगा। यहां ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी सेवाएं ‘इलेक्ट्रानिकली ओवर द काउंटर’ उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय सेवाओं के लिए कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए ई विलेज योजना शुरू की गई है। इसके तहत परिवार रजिस्टर की नकल, जाति, आय, निवास व जन्म- मृत्यु प्रमाण पत्र, वृद्धावस्था, विधवा व विकलांग पेंशन एवं राशन कार्ड बनवाने के लिए ‘इलेक्ट्रानिकली ओवर द काउंटर’ सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके लिए ग्रामीणों से ऑनलाइन आवेदन जमा किए जाएंगे। तदुपरांत, फील्ड लेवल अथॉरिटीज उसे सत्यापित करेगी। अप्रूविंग अथॉरिटीज प्राप्त डिजिटाईज्ड डाटा को डिजिटल हस्ताक्षरद्वारा प्रमाणित करेगी। इसके बाद ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित जनसेवा केंद्र के माध्यम से संबंधित सेवा ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जाएगी। जनपद के पहले ई विलेज के रूप में बड़ागांव ब्लाक के ग्राम टांकोरी का चयन किया गया है। यहां पायलट प्रोजेक्ट सफल होने पर जिले की किसी एक तहसील को ई तहसील में तब्दील किया जाएगा। बाद में यह योजना पूरे जिले में लागू कर दी जाएगी।

डीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित
झांसी। ई विलेज योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अन्य अधिकारियों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन


कंप्यूटर में कैद होगा पूरा गांव
झांसी। ई विलेज योजना के तहत चयनित किए गए गांव टांकोरी से जुड़ीं सभी सूचनाएं कंप्यूटर में फीड की जाएंगी। मसलन गांव में निवासरत परिवार, परिवार के सदस्य व मुखिया की आयु, जाति, धर्म, उप जाति, वैवाहिक व शैक्षिक स्थिति आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें