झांसी। ध्यानचंद स्टेडियम में चल रही 17 वीं उप्र सब जूनियर बालिका मुक्केबाजी प्रतियोगिता क ी ओवर ऑल चैंपियन झांसी की आरडीएमसी (राजेश दीक्षित मेमोरियल क्लब) क ी टीम बनी। टीम के सदस्यों ने सर्वोच्च 52 प्वाइंट पाए। 29 प्वाइंट पाकर लखनऊ मंडल की टीम द्वितीय स्थान पर रही। सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज का खिताब आगरा की मानसी शर्मा को तथा उदीयमान मुक्केबाज का खिताब लखनऊ की अनु सिंह को मिला। रविवार को प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों के सी 7 भार वर्ग में आरडीएमसी झांसी की रिंकी किशोर ने आजमगढ़ की रश्मि यादव को, सी 8 भार वर्ग में आरडीएमसी झांसी की जया ने मेरठ की आर्यनिका वर्मा को, सी 9 भार वर्ग में लखनऊ की सोनिया गौनी ने जयपुरिया की मुस्कान वालिया को, सी 10 भार वर्ग में आरडीएमसी झांसी की मनीषा साहू ने लखनऊ की सुरभि राय को, बी 5 भार वर्ग में आरडीएमसी झांसी की कुमकुम ने कानपुर की वर्तिका शुक्ला को, बी 6 भार वर्ग में लखनऊ की वंदना ने कानपुर की राधा यादव को, बी 7 भार वर्ग में इलाहाबाद की सोनम भारती ने कानपुर की आस्था सचान को, बी 8 भार वर्ग में आरडीएमसी की निशी शुक्ला ने मेरठ की शिवानी कश्यप को, बी 9 भार वर्ग में इलाहाबाद की नेहा यादव ने मुरादाबाद की अरमाना आल्वी को, बी 11 भार वर्ग में आरडीएमसी झांसी की पूनम प्रजापति ने मेरठ की आयुषी उज्वल को, बी 12 भार वर्ग में लखनऊ की तनूजा बसेरा ने वाराणसी की अंजली राजश्री को पराजित किया।
वहीं बी 13 भार वर्ग में आरडीएमसी झांसी की शिंपी किशोर ने झांसी की रूपम श्री को, बी 14 भार वर्ग में अलीगढ़ की अनुष्का सिंह ने कानपुर की स्वेता तिवारी को, बी 15 भार वर्ग में वाराणसी की सोनम ने जयपुरिया विद्यालय की अर्पणा शुक्ला को, ए 9 भार वर्ग में आगरा की मानसी शर्मा ने लखनऊ की निशा को, ए 10 भार वर्ग में लखनऊ की अनु सिंह ने मेरठ की शिल्पा बालियान को, ए 11 भार वर्ग में इलाहाबाद की नाहिद अंसारी ने मेरठ की प्रीति चौधरी को, ए 12 भार वर्ग में लखनऊ की मंजेश ने मेरठ की कोमल उज्वल को, ए 13 भार वर्ग में मेरठ की रिंकी शर्मा ने मुरादाबाद की सद्भावना सुमन को, ए 14 भार वर्ग में अलीगढ़ की कल्पना कुमारी ने मुरादाबाद की कनिष्का कार्की को, ए 15 भार वर्ग में आरडीएमसी झांसी की सैफी ने वाराणसी की राधिका कनौडिया को, ए 16 भार वर्ग में सहारनपुर की आस्था पहवा ने लखनऊ की प्रिया कुशवाहा को, ए 19 भार वर्ग में आरडीएमसी झांसी की इमरोज खान ने कानपुर की अनमोल शर्मा को तथा ए 20 भार वर्ग में वाराणसी की कोेमल सिंह ने आरडीएमसी झांसी की सोनाली शर्मा को पराजित किया।
गौरतलब है कि शनिवार की सायं विभिन्न भार वर्गों में 9 फाइनल मुकाबले खेले गए थे। रविवार को सायं आयोजित प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में जिलाधिकारी झांसी लाल बिहारी पांडेय ने प्रतियोगिता के समस्त विजेताओं को प्रमाण पत्र व पुरस्कार प्रदान किए।
उप्र बाक्सिंग संघ के महासचिव अनिल मिश्रा ने कहा कि झांसी में सुविधाओं को देखते हुए जल्द ही सीनियर स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की जा सकती है। इस अवसर पर चीफ ज्यूरी अरुण कुमार शर्मा, रेफरियों में वीरेंद्र त्रिपाठी, मुजफ्फर, शशि प्रकाश, सोमेश दुबे, वीरेंद्र सिंह, संजीव कटियार, अभय कुमार, देवेंद्र सिंह, उप क्रीड़ा अधिकारी राकेश कुमार यादव, सीओ कल्याण सिंह, जिला बाक्सिंग संघ के अध्यक्ष डा. रोहित पांडेय, आशुतोष शर्मा, अब्दुल रसीद शेरू, बृजेंद्र यादव, निरंकारनाथ पांडेय, नगर मजिस्ट्रेट व प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आर पी मिश्रा, वंदना शुक्ला, ओलंपियन नरेंद्र विष्ट, अखिलेश प्रजापति, नईम मंसूरी, आकिब कुरैशी, योगेश वर्मा, नीलू किशोर, मोतीलाल वर्मा, कपिल रिछारिया, अरुण राय आदि मौजूद रहे। संचालन संघ के सचिव अब्दुल हमीद ने किया ।