फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा पर मथुरा जाने वाले यात्रियों की रही भीड़

Sat, 12 Jul 2014 05:33 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। गुरु पूर्णिमा पर्व पर मथुरा जाने वाले यात्रियों की शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ रही। मथुरा तक बढ़ाई गई पैसेंजर में तो पैर रखने की जगह नहीं थी।
विज्ञापन

टिकट लेने के लिए बुकिंग काउंटरों पर लंबी- लंबी कतारें लगी रहीं। भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन की तरफ से दस काउंटर खोले गए थे। यात्रियों की सुविधा के लिए आगरा तक जाने वाली पैसेंजर को मथुरा तक बढ़ा दिया गया था। पैसेंजर के अलावा यात्रियों ने एक्सप्रेस गाड़ियों का भी सहारा लिया। इस कारण मथुरा जाने वाली पठानकोट एक्सप्रेस, महाकौशल एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, पंजाब मेल, श्रीधाम एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, गोंडवाना एक्सप्रेस, सदर्न एक्सप्रेस आदि गाड़ियों में पैर रखने की जगह नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें