फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी में 80 लीटर अवैध शराब बरामद

Mon, 16 Jun 2014 05:32 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

झांसी। रविवार को आबकारी विभाग की टीम ने नगर में दो स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान विभागीय टीम ने 80 लीटर कच्ची शराब समेत दो लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

कच्ची शराब का कारोबार केवल कबूतरा जाति के लोग ही नहीं कर रहे, बल्कि स्थानीय लोग इस कारोबार में लिप्त हो गए हैं। वह कबूतरों से शराब लेकर शहर की घनी बस्तियों में इसे बेच रहे हैं। रविवार को मुखबिर की सूचना पर जिला आबकारी अधिकारी प्रेमनारायण व निरीक्षक अजय कुमार सिंह की टीम ने तालपुरा में नेहरू पार्क के पास तथा ओरछा गेट पर मछली मंडी के पास छापेमारी की। दोनों स्थानों से विनोद व बल्लू नाम के व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। उनके पास से अस्सी लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। पकड़े गए युवकों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें