फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी गिनती के बाद ही बाहर जाने लगे अभिकर्ता

Sat, 17 May 2014 05:30 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बीकेडी में शुक्रवार को अपराह्न एक बजे तक हर पार्टी की चुनानी तस्वीर साफ होने लगी थी। लगातार हार के बढ़ते अंतराल को देख आधी गिनती के बाद ही भाजपा को छोड़ अन्य दलों के अभिकर्ताओं ने मतगणना स्थल से बाहर जाना शुरू कर दिया। करीब दो बजे तो काफी संख्या में अभिकर्ता एक साथ बाहर निकले। एकाएक मतगणना स्थल के बाहर लोगों को निकलता देख पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। हालांकि, उन्हें जब हकीकत का पता लगा तो सभी अपनी जगह शांत बैठ गए।
विज्ञापन


कैंटीन में जुटी रही भीड़
झांसी। बीकेडी परिसर में एक अस्थायी कैंटीन की व्यवस्था की गई थी। मतगणना स्थल के बाहर सभी दुकानें बंद होने व बाहर जाने में हो रही परेशानी को देखते हुए कैंटीन पर सामान खरीदने के लिए जवानों व कर्मचारियों की भीड़ लगी रही। लोग गर्मी व भूख को शांत करने के लिए ठंडे पेय, पानी व अन्य पैकेट बंद सामान खरीदते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें