फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंफर उड़ने से गुल रही गल्ला मंडी सब स्टेशन की बिजली

Fri, 16 May 2014 05:30 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। हंसारी के निकट जंफर उड़ने से गल्ला मंडी सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों की साढ़े तीन घंटे तक बिजली गुल रही। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गुरुवार शाम पांच बजे हंसारी से गल्ला मंडी सब स्टेशन आने वाली 33 केवी लाइन में फाल्ट आने से संबंधित क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। कर्मचारियों ने फाल्ट को तलाशना शुरू किया, मगर सफलता नहीं मिल सकी। एक घंटे बाद दुबारा लाइट चालू की गई तो एक मिनट बाद ही ट्रिप कर गई। लाइट जाने पर फाल्ट को तलाशने का काम फिर शुरू किया गया। करीब सात बजे हंसारी पावर हाउस के निकट एक जंफर उड़ा पाया गया। फाल्ट मिलने पर मरम्मत कार्य शुरू किया गया, जो रात 8.30 बजे पूरा हो सका। इसके बाद ही संबंधित क्षेत्रों की आपूर्ति को सामान्य बनाया जा सका। लाइट न आने के कारण तालपुरा, खुशीपुरा, गल्ला मंडी रोड, डड़ियापुरा, बैंकर्स कालोनी, सागर गेट, बकरा मंडी, बाहर सैयर गेट, अंदर- बाहर ओरछा गेट, कसाई मंडी, वंशी नगर, कपूर टेकरी आदि क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बिल जमा करने के लिए भटक रहे विद्युत उपभोक्ता
झांसी। विद्युत विभाग की अनदेखी के कारण सीपरी बाजार क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के लिए इधर- उधर भटकना पड़ रहा है।
सीपरी बाजार रेलवे पुल के निकट बने बिजली घर के काउंटर पर कनेक्टिविटी प्रोब्लम के कारण पिछले डेढ़ माह से बिल जमा नहीं हो पा रहे हैं। इस कारण सीपरी बाजार क्षेत्र के उपभोक्ताओं को दूसरे काउंटरों पर बिल जमा करने के लिए जाना पड़ रहा है। अधिकांश उपभोक्ताओं को सुकुवां ढुकुवां कालोनी स्थित विद्युत वितरण खंड प्रथम कार्यालय पर आना पड़ता है। अगर यहां भी कनेक्टिविटी की समस्या होती है तो उपभोक्ताओं की परेशानी दोगुनी हो जाती है। इस समस्या पर विद्युत विभाग के अधिकारी शांत बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें