फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई विभाग की जिद से पीला पानी पीने को मजबूर

Sat, 10 May 2014 05:33 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। माताटीला बांध पर जल विद्युत इकाई की टरबाइन नहीं चलने से शहरवासियों को साफ पानी मिलना मुमकिन नहीं हो पा रहा है। इस कारण लोग पीला और गंदा पानी पीने को मजबूर है।
विज्ञापन

महानगर की अधिकतर आबादी माताटीला बांध से आने वाले पानी पर निर्भर है। माताटीला से आने वाला कच्चा पानी बबीना जल शोधन केंद्र से होकर 100 एमएलडी व 40 एमएलडी की दो पाइप लाइनों से झांसी तक आता है। माताटीला बांध पर पिछले एक माह से जल विद्युत की तीनों इकाइयों की टरबाइन न चलने से पानी स्थिर हो गया है। तेज धूप के कारण पानी के अंदर डिजोल्व आक्सीजन की मात्रा चार मिली ग्राम से घटकर 0.2 से 0.4 मिली ग्राम रह गई है।
बबीना जल शोधन केंद्र पर क्लोरीन व एलम की मात्रा बढ़ाए जाने के बाद भी शहर में पीले और गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। इसे देखते हुए जल निगम ने सिंचाई विभाग को पत्र लिखकर टरबाइन चलाने को कहा था, लेकिन जिद पर अड़े सिंचाई विभाग के अफसर सोलह मई के बाद मांग आने पर ही टरबाइन चलाने पर अड़े हैं। हालांकि, माताटीला बांध के अधिशासी अभियंता गोपाल ने शनिवार से टरबाइन चलने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें