फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी झूठे वादे नहीं करती : डॉ. चंद्रपाल

Tue, 29 Apr 2014 05:31 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। झांसी - ललितपुर लोकसभा के समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डा. चंद्रपाल सिंह यादव ने रोड शो के दौरान कहा कि आम जनता की समस्याओं व जरूरतों को केवल समाजवादी पार्टी ही समझ सकती है। सपा हवा में उड़ने वालों या बड़ी गाड़ियों में चलने वालों की पार्टी नहीं है, बल्कि साधारण श्रमिक, गरीबों व किसानों की पार्टी है। आज आम जनता को दो जून की रोटी, बच्चों को अच्छी शिक्षा, बेटों को नौकरी व बेटियों की शादी के लिए पर्याप्त इंतजाम की जरूरत है। समाजवादी पार्टी उक्त सारे कार्य योजनाबद्ध तरीके से कर रही है। सरकार में आने के पहले पार्टी ने जो कुछ कहा था, उन सभी का अक्षरश: पालन किया है। समाजवादी पार्टी झूठे वादे नहीं करती।
विज्ञापन

रोड शो के दौरान उन्होंने रानीमहल, सिंधी चौराहा, मानिक चौक, बड़ा बाजार, गांधी रोड, सुभाषगंज आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क में मनीष साहू उर्फ वाले, संजीव साहू, संजीव राय, प्रमोद राय, दिलीप सिंधी, दीपू सिंधी, सुधांशु साहू उर्फ काके, ओम प्रकाश अग्रवाल, हर भजन साहू, डा. रोहित पांडेय, हरीश आदि ने सपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगे।
वहीं, सपा प्रत्याशी की धर्मपत्नी ज्ञानवती यादव के नेतृत्व में महिलाओं ने इलाइट चौराहा, कचहरी चौराहा, सदर बाजार, कोतवाली, पंचकुईंया, तहसील, आशिक चौराहा, नई बस्ती, रानी लक्ष्मीबाई पार्क क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क में जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा राय, मीरा रायकवार, सुनीता कुशवाहा, सोभा कुशवाहा, गीता, लक्ष्मी रायकवार आदि ने सपा के समर्थन में वोट मांगे।
विज्ञापन

इधर, सज्जन सिंह यादव के साथ राकेश बरुआ, वीरेंद्र राय, विजय सक्सेना आदि ने हंसारी, पुलिया नंबर नौ, खाती बाबा, नंदनपुरा, नैनागढ़, प्रतापपुरा, इलाइट, चित्रा, सीपरी बाजार, आवास विकास आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें