फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कंपनी ने बाहर किए पांच मीटर रीडर

Thu, 17 Apr 2014 05:32 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर में एक अप्रैल से विद्युत बिलिंग संभालने वाली महालक्ष्मी कंपनी ने शिकायतों के चलते अपने पांच कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
विज्ञापन

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम ने विगत एक अप्रैल से आगरा की महालक्ष्मी फर्म को बिल तैयार करने का ठेका दिया है। कंपनी ने 55 मीटर रीडरों की भर्ती की है। इनमें अधिकांश मीटर रीडर पुरानी कंपनी के ही कर्मचारी हैं। इनमें विद्युत वितरण खंड प्रथम में काम कर रहे पांच ऐसे मीटर रीडर हैं, जिन पर गल्ला मंडी, जीवनशाह तिराहा के पास, 48 चैंबर, मानिक चौक, नई बस्ती में स्टोर रीडिंग व समय पर बिल न बनाने के आरोप लगे थे।
इनमें एक मीटर रीडर के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। इस बात का पता जब विद्युत विभाग के एक अफसर को लगा तो उन्होंने शिकायत कंपनी के अधिकारियों व अपने उच्च अधिकारियों से की। शिकायत के आधार पर उक्त पांचों मीटर रीडरों को कंपनी से बाहर कर दिया गया है। साथ ही दूसरे मीटर रीडरों को चेतावनी दी गई है कि वह उपभोक्ताओं के मीटरों में रीडिंग छोड़ने का काम न करें। पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बदलने के बाद फिर फुुंका ट्रांसफार्मर
झांसी। खिरकपट्टी में चार दिन से फुंका ट्रांसफार्मर बदलने के बाद दुबारा खराब हो गया। स्टोर में ट्रांसफार्मर उपलब्ध न होने के कारण समस्या दूर नहीं हो सकी।
हंसारी सब स्टेशन से जुड़े खिरकपट्टी में रखा 100 केवी ट्रांसफार्मर चार दिन पूर्व फुंक गया था। मंगलवार को ट्रांसफार्मर बदल दिया गया, मगर बारह घंटे बाद उसने भी धोखा दे दिया। वहीं, बिजली न आने से संबंधित क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। बुधवार को खिरकपट्टी के लोग एकत्रित होकर हंसारी सब स्टेशन व मुन्नालाल कार्यालय पर नाराजी व्यक्त करने पहुंचे, मगर उनकी समस्या का निदान नहीं हो सका। एक विद्युत अधिकारी की मानें तो विद्युत स्टोर में 18 अप्रैल को नया ट्रांसफार्मर आने पर ही बदला जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें