झांसी। आबकारी विभाग द्वारा बुधवार को लॉटरी पद्धति से शराब की पांच व बीयर की तीन दुकानों का व्यवस्थापन किया गया। इसके अलावा एक मॉडल शॉप का भी आवंटन हुआ।
जनपद में देसी शराब की 223, इंग्लिश की 61 तथा बीयर की 57 दुकान हैं। इसके अलावा चार मॉडल शॉप हैं। वित्तीय वर्ष 2014 - 15 के लिए उक्त में से देसी की नौ, इंग्लिश की पांच व बीयर की तीन दुकानों का आवंटन नहीं हो पाया था। इसके अलावा सीपरी बाजार स्थित मॉडल शॉप भी अवशेष रह गई थी। इनमें से देसी की पांच, इंग्लिश की चार तथा बीयर की तीन दुकानों का कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में नगर मजिस्ट्रेट आर पी मिश्रा की अध्यक्षता में आवंटन हुआ। इस दौरान मॉडल शॉप भी आवंटित की गई। जबकि, आवेदन न आने की वजह से देसी शराब की चार सेरसा, खरका, कुरेचानाका व अबूपुरा तथा अंग्रेजी शराब की एक मऊरानीपुर बड़ाबाजार स्थित दुकान का आवंटन नहीं हो पाया।
जिला आबकारी अधिकारी प्रेमनारायण ने बताया कि अवशेष दुकानों के आवंटन के लिए विभाग से निर्देश मांगे गए हैं।