झांसी। शिक्षा मित्रों को अब मानदेय के लिए परेशान नहीं होना होगा। विभाग द्वारा मानदेय सीधे उनके खाते में भेजा जाएगा। मार्च माह से यह प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
जनपद के विभिन्न ब्लाकों में तैनात शिक्षा मित्रों का मानदेय शिक्षा विभाग द्वारा ग्राम शिक्षा निधि खाते में भेजा जाता है। इस कारण उन्हें समय से मानदेय नहीं मिल पाता है। प्रक्रिया आसान करने के लिए आनलाइन मानदेय की योजना बनाई गई है। इसके तहत जनपद के आठ ब्लाकों में कार्यरत 1,785 शिक्षा मित्रों से ज्वानिंग डेट, बैंक खाता संख्या, पैन कार्ड आदि अभिलेखों की डाटा फीडिंग कार्य पूरा कर लिया गया है। सहायक एवं वित्त लेखाधिकारी पवन मालवीय के अनुसार मार्च माह से समस्त खंड शिक्षाधिकारियों को शिक्षा मित्रों के उपस्थिति रजिस्टर की फोटो कापी बेसिक कार्यालय में जमा कराना होगा। इसके बाद मानदेय उनके खातों में भेज दिया जाएगा।