फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने गाड़ियों से उतारे झंडे

Sun, 19 Jan 2014 05:54 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। वाहनों में सत्ताधारी दल के झंडे लगाकर रौब गालिब करना लोगों को भारी पड़ रहा है। समाजवादी पार्टी ने दूसरे दिन भी अभियान चलाकर वाहनों से झंडे व पद्नाम पट्टिकाएं हटाईं।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के प्रदेशीय नेतृत्व ने चुनिंदा पदाधिकारियों को ही अपने वाहनों में पार्टी का झंडा लगाने की इजाजत दी है। बावजूद, भारी संख्या में ऐसे लोग भी अपनी गाड़ियों पर झंडे लगाए हुए हैं, जो इसके पात्र नहीं हैं। यहां तक कि रौब गालिब करने के लिए कुछ ऐसे लोगों की गाड़ियों पर भी सपा के झंडे हैं, जिनका पार्टी से कोई वास्ता नहीं है। इस स्थिति पर लगाम कसने के लिए सपा ने अभियान छेड़ दिया है, जिसके दूसरे दिन इलाइट चौराहे पर सपा पदाधिकारियों ने अपनी गाड़ियों से स्वेच्छा से झंडे व पद्नाम पट्टिकाएं उतारीं। साथ ही सड़क से गुजरते अन्य वाहनों से भी झंडे उतारे गए।

लड़की बरामदगी को कोंच पुलिस ने मारा छापा
पकड़े गए युवक को पुलिस ने छोड़ा
झांसी। तीन दिन पहले कोंच क्षेत्र से फुसलाकर ले जाई गई लड़की के झांसी कोतवाली क्षेत्र के दरीगरान में होने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान पुलिस शक में एक युवक को पकड़कर कोतवाली ले आई। युवक के पकड़े जाने पर दर्जनों लोगों ने कोतवाली पहुंचकर विरोध जताया। इस पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन

कोंच निवासी एक युवक सोलह जनवरी को एक लड़की को फुसलाकर ले गया। लड़की अपने साथ सोलह तोला सोना व सवा लाख रुपये भी ले गई। लड़की व उसके प्रेमी के झांसी के दरीगरान में होने की सूचना पर कोंच पुलिस ने शनिवार को छापा मारा। यहां से पुलिस शक में एक युवक को पकड़ कर कोतवाली ले आई। यह जानकारी युवक के समाज के लोगों को हुई तो कई लोग विरोध में कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने युवक को निर्दोष बताया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें