फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के स्वागत को चकाचक की जा रही सड़क

Sun, 17 Nov 2013 05:44 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मुख्यमंत्री के नगर आगमन को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। जहां झांसी विकास प्राधिकरण सड़कों को चमकाने में लगा है, वहीं नगर निगम सफाई व्यवस्था को चकाचक करने में जुटा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मध्य प्रदेश में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने के बाद 18 नवंबर की शाम को निवाड़ी (मप्र) से लखनऊ वापस जाने के लिए सेना की हवाई पट्टी से उड़ान भरेंगे। हालांकि, इस दौरान उनका नगर में रुकने का कोई अधिकृत कार्यक्रम नहीं है। फिर भी मुख्यमंत्री कहीं समीक्षा न कर लें, इसको लेकर अफसरों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी तनवीर जफर अली ने नगर निगम, जेडीए समेत अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा- निर्देश दिए। इसी क्रम में जेडीए ने ग्वालियर रोड पर चल रहे डामरीकरण कार्य की रफ्तार बढ़ा दी है। नगर निगम द्वारा रिसाला चुंगी से लेकर ग्वालियर रोड स्थित हवाई पट्टी तक सड़क की सफाई कराई जा रही है। पूरे मार्ग पर कहीं स्ट्रीट लाइट खराब न रहे, इसकी भी टेस्टिंग कराई जा रही है।
वहीं, नगर निगम ने मुख्यमंत्री के आगमन पर स्वागत बोर्ड लगाने का भी निर्णय लिया हैै। इसके लिए रिसाला चुंगी से हवाई पट्टी तक दस होर्डिंग और दो गैंट्री (रोड क्रास करने वाले प्रसारक) लगाए जाएंगे। इनके एक तरफ महापौर किरन राजू बुकसेलर, दूसरी तरफ नगर आयुक्त अरुण प्रकाश और बीच में समस्त पार्षद एवं अधिकारीगण का नाम लिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें