फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुणोदय में तारे उतरे जमीं पर...!

Fri, 15 Nov 2013 05:44 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बृहस्पतिवार को अरुणोदय में तारे जमीं पर दिखे। यहां पढ़ने वाले विशिष्ट बच्चों ने खेल कूद में जहां अपनी प्रतिभा का खूब प्रदर्शन किया, वहीं इन बच्चों के साथ- साथ समीप के नर्सिंग स्कूल की छात्राओं ने लोक नृत्य की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। मौका था अमर उजाला व अग्रवाल रायल्स द्वारा आयोजित बाल दिवस समारोह का। कार्यक्रम में नि:शक्त बच्चों ने शानदार प्रस्तुति देकर यह बताने में कोई कसर नहीं छोड़ी कि वह भी किसी से कमतर नहीं हैं।
विज्ञापन

समारोह की शुरूआत सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुई। बालिकाओं ने लोक नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी। इसके बाद शुरू हुआ खेलकूद प्रतियोगिताओं का दौर। लांग जंप, सॉफ्ट बाल थ्रो, बॉल पुटिंग प्रतियोगिता में जहां बच्चों ने बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया, वहीं सौ मीटर दौड़, बैलून ब्लास्टिंग व मोती बिनने की प्रतियोगिता में उन्होंने अपने अंदर छिपी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान बच्चों का जोश देखते ही बन रहा था।
इस अवसर पर अग्रवाल रॉयल्स संस्था के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने कहा कि बच्चों के अंदर प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। इन बच्चों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि अमर उजाला द्वारा ऐसे बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए उठाया गया कदम सराहनीय है। उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि अक्सर समाज में ऐसे बच्चों को उपेक्षा की दृष्टि से देखा जाता है, जबकि ऐसे बच्चे स्नेह के हकदार होते हैं। वह मानवीय संवेदनाओं को बेहतर तरीके से समझते हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सूरज, धीरज, शान, भावना, अनुज, अंशी, मुनिया, आस्था, इमानवेल, अर्जुन, अर्पित, हिमांशु, अमोल, ऋषि, वीरेंद्र, रिंकू, करण, महेश समेत सैंतीस बच्चों को स्कूल के प्रधानाचार्य फादर फ्रांसिस व अतिथियों ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर विजय अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, अमूल अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, प्रकाश लिखधारी, अर्पित अग्रवाल, अमन अग्रवाल, कल्पना, सीमा, अमोल अग्रवाल, किरण अग्रवाल, सीमा अनूप अग्रवाल, ओपी अग्रवाल, मुन्ना मोदी, आदित्य अग्रवाल, सोनम गिल, विनी, इरेने, शाजी, फादर रावेल टापो, सिस्टर तरेया सुरिल आदि मौजूद रहीं। संचालन ममता अनिल ने किया। आभार अमर उजाला के यूनिट हेड संजय पचौरी ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें