फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाटा मारना बना इकराम की मौत का कारण

Fri, 15 Nov 2013 05:44 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शराब पीने के दौरान पुराने विवाद को लेकर हुए झगड़े के क्रम में आरोपियों में से एक को चाटा मारना आपे चालक इकराम की हत्या का कारण बना था। इस बात का खुलासा बृहस्पतिवार को तड़के लक्ष्मीबाई पार्क के पास दबोचे गए चारों हत्यारोपियों ने पुलिस की पूछताछ के दौरान किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के डड़ियापुरा स्थित शमशान घाट के निकट शराब ठेके के पास मंगलवार की रात अंदर ओरछा गेट निवासी आपे चालक इकराम खान उर्फ मीनू (32) की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मृतक के भाई इरफान खान की तहरीर पर छनियापुरा निवासी कय्यूब खान व उमर, बाहर बड़ागांव गेट स्थित अन्नपूर्णा कालोनी निवासी हेमंत शर्मा तथा प्रेमनगर थाना क्षेत्र के टपरियन हंसारी निवासी अशोक पाल के खिलाफ धारा 302 में मुकदमा दर्ज कर लिया था।
बृहस्पतिवार को तड़के पुलिस को सूचना मिली कि लक्ष्मीबाई पार्क में मौजूद चारों हत्यारोपी भागने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस के अनुसार, घटना की रात पांचों ने छनियापुरा के निकट स्थित चमरयाना मुहल्ले में बैठकर शराब पी। इस दौरान मृतक व अशोक पाल कुछ दिन पहले हुए झगड़े को लेकर गाली- गलौज करने लगे। इस पर मृतक ने अशोक को चाटा मार दिया। इस पर चारों इकराम पर टूट पड़े और उसके गले में डले गमझे से उसका गला दबा दिया। चारों को जब विश्वास हो गया कि इकराम मर गया है, तब अशोक पाल की बाइक पर बीच में इकराम को बैठा दिया गया, जबकि उसके पीछे हेमंत शर्मा बैठ गया। सागर गेट से गुजरते समय इकराम को होश आने लगा। इसके बाद सभी आरोपी मृतक को श्मशान घाट के निकट ले गए और वहां उस पर पत्थर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपियों की निशानदेही पर चमरयाना मुहल्ले में झगड़े के दौरान मृतक की शर्ट की टूटे तीन बटन व कय्यूम के घर के पास से वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें