फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयर बार पर विवाद, बोतलें घोंपी

Tue, 01 Oct 2013 05:40 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सोमवार की देर शाम सीपरी बाजार थानांतर्गत ताज कंपाउंड स्थित बीयर बार पर भुगतान को लेकर विवाद हो गया। आधा दर्जन आरोपियों ने नशे में बार मालिक पर बोतलों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

बताया गया कि बीयर बार पर कुछ लोग बीयर पीने पहुंचे थे। रात करीब साढे़ नौ बजे बीयर पीने के बाद भुगतान को लेकर बार के काउंटर पर बैठे संचालक बरुआसागर थानांतर्गत बिजौर निवासी राजेश यादव से उनका विवाद हो गया। इसके बाद सभी आरोपी वहां से चले गए। कुछ देर बाद आरोपी दोबारा बार पर आए और राजेश पर बोतलें तोड़कर ताबड़तोड़ हमले किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी भाग निकले। घायल को मेडिकल कालेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं, विवाद के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को वहां से हटाया। इधर, सीओ सिटी कल्याण सिंह का कहना है कि यदि पहली बार विवाद होने के बाद ही पुलिस को सूचना दी गई होती तो घटना को रोका जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें