फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन स्टैंड पर निर्धारित शुल्क ही अदा करें

Sat, 04 May 2013 05:30 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रेलवे स्टेशन पर बने वाहन स्टैंड पर निर्धारित शुल्क ही जमा करें। जनसंपर्क अधिकारी रवि प्रकाश के अनुसार झांसी, ग्वालियर समेत सभी प्रमुख स्टेशनों के वाहन पार्किंग स्टैंड पर चौबीस घंटे या उसके कम के लिए प्रति वाहन दर साइकिल के लिए तीन रुपये, स्कूटर/ मोटर साइकिल के लिए पांच रुपये एवं कार के लिए दस रुपये निर्धारित है। रेल कर्मचारियों के लिए मासिक दर साइकिल हेतु 25 रुपये, स्कूटर/ मोटर साइकिल के लिए 45 रुपये निर्धारित है। आम यात्री के लिए मासिक दर साइकिल हेतु 50 रुपये एवं स्कूटर/ मोटर साइकिल के लिए नब्बे रुपये निर्धारित है। यदि अधिक दर की मांग की जाती है तो इसकी शिकायत संबंधित स्टेशन मास्टर या हैल्प लाइन नंबर 0510-2473470 पर की जा सकती है।
विज्ञापन




जोनल अध्यक्ष बने राजीव
झांसी। अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल एसोसिएशन उत्तर मध्य रेलवे कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को आरपीएफ रिजर्व लाइन सभागार में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से इंस्पेक्टर स्टोर राजीव सिंह बुंदेला को जोनल अध्यक्ष चुना गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक नवीन चोपड़ा ने आरपीएफ कर्मियों को उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष धर्मवीर सिंह, आरपीएसएफ के अध्यक्ष राजवीर सिंह, महामंत्री सीताराम आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में रिटायर्ड आरपीएफ कर्मचारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई गई। शपथ लेने वालों में अध्यक्ष वी के मिश्रा, महामंत्री अली अब्बास समेत ग्यारह पदाधिकारी शामिल थे। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अब्दुल सगीर, मंडल मंत्री रूपचंद्र आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


सिक होने के लिए जीएम वन की व्यवस्था होगी समाप्त
झांसी। नार्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को वर्कशाप व डीआरएम कार्यालय में कर्मचारियों से मुलाकात कर जीत दिलाने के लिए आभार जताया।
इस दौरान मंडल सचिव आर डी शर्मा ने कहा कि संघ ने चुनाव के पूर्व जो घोषणाएं की थीं, उनको प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जाएगा। उन्होंने सर्वप्रथम सिक होने के लिए जीएम वन की बाध्यता को समाप्त कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर आर के ठकुरानी, सुरेश राय, वी जी गौतम, जावेद, हुकुम चंद्र, शैलेष तिवारी, ए के शुक्ला, मोहर सिंह, सेल्विन सिंह आदि मौजूद थे। संचालन अंचल अड़जरिया व आभार सुनील गौतमी ने व्यक्त किया।

एसी खराब होने पर यात्रियों ने किया हंगामा
झांसी। यात्रा स्पेशल का एसी खराब होने पर यात्रियों ने प्लेटफार्म पर हंगामा किया। घटना के कारण ट्रेन विलंब से रवाना हो सकी।
शुक्रवार को बीना से आगरा जाने वाली यात्रा स्पेशल ट्रेन का वातानुकूलित कोच का एसी फेल हो गया। इस पर यात्रियों ने चलती ट्रेन में हंगामा शुरू कर दिया। ट्रेन अपराह्न 3.16 बजे झांसी स्टेशन के प्लेटफार्म चार पर आकर रुकी। ट्रेन के रुकते ही यात्रियों ने प्लेटफार्म पर उतरकर हंगामा शुरू कर दिया। खबर लगते ही स्टेशन कर्मी, आरपीएफ, जीआरपी व इलेक्ट्रिक स्टाफ मौके पर पहुंच गया। मशक्कत के बाद कोच की कूलिंग चालू की जा सकी। इसके बाद ट्रेन चालीस मिनट विलंब से गंतव्य के लिए रवाना हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें