फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक क्लेश में दो ने की आत्महत्या

Wed, 13 Feb 2013 05:31 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पारिवारिक क्लेश में एक युवक ने फांसी लगाकर व दूसरे ने सल्फास खाकर जान दे दी।
विज्ञापन

प्रेमनगर थानांतर्गत कृष्णा नगर निवासी लक्ष्मीनारायण के पुत्र रविकांत सोनी (27) का सोमवार सायं पत्नी से किसी बात पर विवाद हो गया। गुस्से में उसने रात करीब 12 बजे कमरे में फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। यह जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने रविकांत को फांसी के फंदे से नीचे उतारा।
विज्ञापन

वहीं, मऊरानीपुर थानांतर्गत भदरवारा निवासी बैजनाथ के पुत्र लोकेंद्र (20) ने परिजनों से विवाद होने पर सोमवार सायं सल्फास की गोलियां खा लीं। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर मेडिकल कालेज आए, जहां रात करीब साढ़े ग्यारह बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें