फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग को बंधक बना दुराचार

Sun, 23 Dec 2012 05:31 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

झांसी। नशीला पदार्थ खिलाकर अगवा की गई नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर दुराचार किया गया। सीपरी थाने की पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई न कर रफा दफा कर दिया। इससे क्षुब्ध पीड़ित परिजनों द्वारा की गई शिकायत पर एएसपी ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के आदेश दिए। देर शाम पुलिस ने पीड़ित की तहरीर ले ली है।
सीपरी बाजार थानांतर्गत नाल गंज निवासी एक व्यक्ति की 14 वर्षीय बेटी को नजदीक में रहने वाली एक महिला बहाने से अपने घर ले गई। वहां उसने नाबालिग को नशीला प्रसाद खिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद महिला का भाई उसे वाहन में डालकर बबीना की ओर ले गया, जहां उसे बंधक बनाकर रखा गया। पीड़िता ने बताया इस दौरान महिला के भाई ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया। शुक्रवार की रात करीब दस बजे आरोपी उसे थाने पर छोड़ गया। इसके बाद थानाध्यक्ष ने नाबालिग के माता-पिता को फोन करके थाने पर बुलाया और चुपचाप उसे घर ले जाने के लिए कहा। जब माता-पिता ने मेडिकल परीक्षण कराने को कहा तो उन्हें बदनामी का हवाला देते हुए घर भेज दिया। बेटी की आबरू लेने वाले के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने और पुलिस का रुख देखकर परेशान माता-पिता शनिवार को बेटी को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी एएसपी बबलू कुमार को दी। उन्होंने तुरंत थानाध्यक्ष को मामला गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई करने और मेडिकल परीक्षण कराकर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। शाम को पुलिस की सूचना पर पीड़िता अपने माता-पिता के साथ थाने पर पहुंची, जहां उससे तहरीर ले ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह ने कहा कि लड़की को आरोपी युवक के परिजनों पर दबाव बनाकर बरामद किया गया था। माता-पिता को थाने पर बुलाकर उसे सुपुर्द कर दिया था। कार्रवाई इसलिए नहीं की गई क्योंकि तय यह हुआ था कि युवक की शादी लड़की से कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें