फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यंजन उत्सव में छाई मिठाई

Sat, 15 Dec 2012 05:30 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। झांसी महोत्सव के तहत चल रहे व्यंजन उत्सव में शुक्रवार को मिष्ठान विक्रेताओं के लिए मिष्ठान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विक्रेताओं ने नाना प्रकार की स्वादिष्ट मिठाइयों की प्रस्तुति की।
विज्ञापन

राजकीय संग्रहालय में आयोजित मिष्ठान प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि अनुराधा शर्मा रहीं। इस दौरान बारह प्रतिभागियों ने अपनी मिठाइयों का प्रदर्शन किया, जिसमें वंदना स्वीट्स, अग्रवाल स्वीट्स, बद्री स्वीट्स, पंडित मिष्ठान भंडार, रमेश डेयरी एंड स्वीट्स, जनक्स स्वीट्स, यादव दूध भंडार, श्री केवल दुग्ध भंडार, बृजवासी मिष्ठान भंडार, पंडित स्वीट्स, मनोज स्वीट्स व कु. नेहा जैन तालबेहट शामिल रहीं। प्रतियोगिता में पहला स्थान मनोज स्वीट्स की रसमलाई को मिला, वहीं दूसरे स्थान पर वंदना स्वीट्स का खसखस का हलुआ व तीसरे स्थान पर पंडित स्वीट्स रहा।
प्रतियोगिता की निर्णायक मंडल में एडी हेल्थ डा. सविता दुबे, पूर्व नगर आयुक्त जे पी चौरसिया की पत्नी कुशला चौरसिया व होटल तुलसी के तरुण कुमार रहे। प्रतियोगिता के संयोजक नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. बी एम खैर थे। इस मौके पर नगर निगम के फूड इंस्पेक्टर ओम नारायण राठौर, मनोज श्रीवास्तव व अनिल आजाद मौजूद रहे। संचालन नायाब तहसीलदार प्रीति जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें