फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहर्रम के बाद चलेगा अतिक्रमण पर डंडा

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। बस मोहर्रम का इंतजार कीजिए, इसके बाद सड़क चौड़ीकरण में बाधक अवैध कब्जों को हटाने के लिए अभियान छेड़ा जाएगा। इसके दायरे में वैसे धार्मिक स्थल भी रहेंगे, जिनका निर्माण सरकारी भूमि का अतिक्रमण कर किया गया है। हालांकि, इस कार्य को प्रशासनिक मशीनरी जनसहयोग से अंजाम देगी।
विज्ञापन

मंडलायुक्त सत्यजीत ठाकुर स्वच्छ झांसी- सुंदर झांसी के मिशन को आगे बढ़ा रहे हैं। इसमें सबसे अधिक बाधा अवैध कब्जे बने हुए हैं। खासकर सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान कई स्थानों पर अवैध कब्जों के कारण कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है। जीवनशाह से खंडेराव गेट मार्ग पर अतिक्रमण की समस्या सबसे गंभीर है। गत दिवस समाजसेवियों और आमजन की बैठक मेें यह मुद्दा आने के बाद मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी से विचार विमर्श किया था। इस संबंध में जिलाधिकारी गौरव दयाल ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण की रफ्तार में तीन तरह का अतिक्रमण बाधक है। पहला पेड़, लेकिन यह विभागीय समस्या है इसे जल्द हल कर लिया जाएगा। दूसरी समस्या पानी की पाइप लाइन शिफ्ंिटग को लेकर आ रही है। खुदाई के दौरान जगह- जगह लाइन कट जाती है, जिससे आपूर्ति बाधित हो जाती है और सड़क का कार्य भी प्रभावित होता है। प्रयास है कि जल्द से जल्द पाइप लाइन सड़क किनारे शिफ्ट कर दी जाए, ताकि निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सके। तीसरी दिक्कत सड़क किनारे बने स्थायी निर्माण और धार्मिक स्थलों को लेकर है। यह कार्य आमजन के सहयोग से किया जाएगा। सीमावर्ती मप्र के दतिया और ग्वालियर जैसे शहरों में वहां के निवासियों ने प्रशासन का पूरा सहयोग किया, जिसका परिणाम यह निकला कि वहां की सड़कों से अतिक्रमण पूरी तरह साफ हो गया है। उन्हें उम्मीद है कि यहां भी लोगों का इसी तरह सहयोग मिलेगा और सड़क चौड़ीकरण में आ रहे धार्मिक स्थलों को वहां से शिफ्ट करने में आसानी रहेगी। इसके लिए मोहर्रम के बाद अभियान चलाया जाएगा। सड़कों की खुदाई का मलबा और निर्माण सामग्री सड़क के किनारे पर पड़ी होने के कारण लोगों को आवागमन में आने वाली दिक्कत के बारे में उन्होंने बताया कि इसमें भी लोगों को सहयोग करना पड़ेगा, लेकिन कुछ दिनों के बाद समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें