फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रशर व्यवसायी के घर से नकदी व सामान चोरी

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजगढ़ स्थित एक कालोनी में रहने वाले क्रशर व्यवसायी के घर से बदमाश नकदी व सामान चोरी कर ले गए। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजगढ़ स्थित रामनाथ सिटी निवासी क्रशर व्यवसायी अनूप पारेचा बुधवार की रात परिवार के साथ घर के नीचे वाले हिस्से में सो रहे थे। रात में बदमाश फर्स्ट फ्लोर में बनी एक खिड़की की जाली तोड़कर एक कमरे में घुस गए। इस दौरान बदमाशों ने कमरे में रखे तीन सूटकेसों के कपड़ों को खाली करने के बाद अलमारी में रखे बीस हजार रुपये, सीडी प्लेयर, कंप्यूटर व अन्य सामान उनमें रखा और वहां से नौ दो ग्यारह हो गए। बृहस्पतिवार की सुबह जब क्रशर व्यवसायी की पत्नी पूजा करने ऊपर गई, तब परिजनों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद गृहस्वामी ने घटना की जानकारी बिजौली चौकी पुलिस को दी।
विज्ञापन



बस दुर्घटना: दूसरे मृतक की हुई शिनाख्त
झांसी। भगवंतपुरा खनिज बैरियर के पास बस दुर्घटना में मारे गए दूसरे युवक की भी शिनाख्त हो गई है। उधर, गंभीर रूप से घायल अन्य मरीज अब भी मेडिकल कालेज में भर्ती हैं।
बीती शाम बाइक सवार को बचाने के चक्कर में तेज गति से जा रही बस सदर थाना क्षेत्र स्थित भगवंतपुरा के पास पलट गई थी। इस दुर्घटना में बरुआसागर के तैंदोल निवासी बीस वर्षीय रवींद्र व एक अन्य युवक की मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को दूसरे युवक की पहचान मुकरयाना निवासी फिरोज के रूप में की गई। वह बस में क्लीनर था।


सड़क हादसे में गई युवक की जान
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पास तेज गति से जा रही बस की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह नवाबाद थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय मुख्य गेट के निकट अज्ञात वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को युवक का शव मौके पर पड़ा मिला। पुलिस ने कंट्रोल को सूचना देकर वाहन को पकड़ने के लिए चेकिंग की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


करंट से झुलसी महिला की मौत
झांसी। स्टेब्लाइजर के करंट की चपेट में आई महिला ने मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बीते दिनों रक्सा क्षेत्र के राजपूत मुहल्ला निवासी अयोध्या की पत्नी रजनी करंट की चपेट में आने से झुलस गई थी। मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतका के पति के अनुसार हादसे के समय वह घर पर अकेली थी। बच्चों के स्कूल से लौटने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें