फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार के लिए विवाहिता को मार डाला

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नगरा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की मां ने ससुरालियों पर दहेज में कार की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति व सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रायबरेली की भवानीपुर थाना क्षेत्र के सरैनी निवासी स्व. उदय प्रकाश सिंह की पुत्री एकता सिंह (26) की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नगरा निवासी एक प्राइवेट कोरियर कंपनी में काम करने वाले हृदेश सिंह चौहान के साथ हुई थी। बृहस्पतिवार की रात एकता की संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में मौत हो गई। जब आस पड़ोस के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी सूचना प्रेमनगर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। वहीं, शुक्रवार की सुबह एसएसपी डॉ. के एजिलरसन व सीओ सदर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेज दिया।
इधर, घटना की जानकारी मिलने पर झांसी आई मृतका की मां कुसुमा सिंह ने प्रेमनगर थाने में तहरीर देकर बताया कि शादी के बाद से ही उसकी पुत्री को चार पहिया वाहन की मांग को लेकर ससुरालीजन प्रताड़ित कर रहे थे। बृहस्पतिवार की रात पति हृदेश व सास उषा ने मिलकर उसे जान से मार डाला। पुलिस ने पति व सास के खिलाफ धारा 498 ए, 304 बी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष एमपी सिंह के मुताबिक मृतका के गले पर चोट के निशान पाए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें