झांसी। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ सिंचाई विभाग के बैनर तले दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का क्रमिक अनशन माताटीला बांध प्रखंड में बारहवें दिन भी जारी रहा। अनशन स्थल पर हुई सभा को संबोधित करते हुए सचिव सीपी भार्गव ने अधिकारियों के सौतेले व्यवहार पर नाराजगी व्यक्त करते हुए दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को अविलंब समायोजित करने की मांग की। अध्यक्षता हाकिम सिंह यादव ने की। इस मौके पर राम कुमार गुप्ता, देव सिंह, कैलाश कुशवाहा, दयाराम सेन, मुन्नालाल, रामबाबू, कीरत पाल, कामता पाल, चंद्रगुप्त वाल्मीकि, जानकी, सुरेश, दशरथ, शंकरलाल, प्रकाश चंद्र जोशी, प्रवीण श्रीवास्तव, जगदीश यादव, घनश्याम आदि मौजूद रहे।