फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक ने ट्रैक्टर पलटाया, होमगार्ड को पीटा

Thu, 08 Nov 2012 12:00 PM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

झांसी। अवैध खनन के कारोबारियों के खिलाफ धरपकड़ शुरू हो गई है। जिले की अलग - अलग तहसीलों में चलाए जा रहे अभियान के दौरान दो दर्जन वाहनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। टहरौली क्षेत्र में एक ट्रैक्टर को पकड़कर थाने ले जाते समय चालक ने गाड़ी पलटा दी। इस दौरान एक दर्जन से अधिक लोगों ने होमगार्ड पर हमला किया, जिससे वह घायल हो गया। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
मंडलायुक्त के निर्देश पर जिलाधिकारी ने सभी तहसीलों में उपजिलाधिकारियों की अध्यक्षता में टीमें गठित कर अवैध खनन के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जानकारियां मिल रही थीं कि बिना एमएम 11 या फिर अन्य अवैध तरीकों से बालू, गिट्टी, मौरंग आदि का कारोबार करने वाले रात में गाड़ियां लेकर निकलते हैं। इस आधार पर टीमों ने रात के समय चेकिंग की। गत दिवस रिसाला चुंगी पर सिटी मजिस्ट्रेट, खनन अधिकारी व पुलिस अफसरों ने चार वाहनों को पकड़ लिया। इसमें बालू से लदे दो ट्रैक्टर सिटी मजिस्ट्रेट और दो वाहन खनन अधिकारी ने पकड़े। उधर, एसडीएम आर पी तिवारी के नेतृत्व में मोंठ एवं पूंछ क्षेत्र के विभिन्न बालू घाटों पर की गई छापामार कार्रवाई में करीब आधा दर्जन ट्रक एवं ट्रैक्टर पकड़े गए। इनमें अधिकांश बिना एमएम-11के थे तथा ओवरलोड भी थे।
विज्ञापन

टहरौली तहसील में भी अवैध खनन के मामले में तीन गाड़ियां जब्त की गईं। टहरौली संवाददाता के अनुसार एसडीएम विधान जायसवाल झांसी से टहरौली आ रहे थे। रमपुरा - भटपुरा गांव के पास बालू से लदा एक ट्रैक्टर आ रहा था। एसडीएम ने उसे रुकवाकर कागज मांगे, लेकिन चालक कागज नहीं दिखा सका। जब एसडीएम का होमगार्ड प्रकाश ट्रैक्टर को लेकर थाने जाने लगा तो ड्राईवर ने भटपुरा और रमपुरा के बीच पुलिया के पास तेजी से चलाकर ट्रैक्टर पलटा दिया। साथ ही आठ-दस लोगों ने प्रकाश पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। सूचना पर सीओ टहरौली कल्याण सिंह मौके पर पहुंचे। इस मामले में होमगार्ड प्रकाश ने ग्राम वरौल निवासी रामपाल, रामकिशोर, कैलाश पाल, राजू, ट्रैक्टर चालक रामजी और आठ- दस अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147, 148, 379, 307, 332, 336, 353, 504, 506 आईपीसी एवं उप खनिज परिहार्य नियमावली की धारा 3, 57, 70 में थाना टहरौली में मुकदमा पंजीकृत करा दिया है। दो अन्य वाहन भी जब्त किए गए।
विज्ञापन

उधर, गरौठा संवाददाता के अनुसार खनिज विभाग, परिवहन विभाग, वाणिज्य कर एवं तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने गुरसरांय व गरौठा के बीच बालू के ओवरलोड नौ ट्रक पकडे़। सभी का एमबी एक्ट में चालान किया गया। उपजिलाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता, परिवहन विभाग के सुरेंद्र सिंह, वाणिज्य कर विभाग के श्री जैन आदि अफसरों ने छह ट्रक गुरसरांय थाने में बंद कराए, जबकि तीन ट्रक गरौठा पुलिस के हवाले कर दिए गए। कार्रवाई से अवैध खनन के कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें