फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, 99 पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
99 new corona positive
विज्ञापन
झांसी। कोरोना वायरस के सोमवार को जिले में 99 नए मरीज सामने आए और एक संक्रमित की मौत भी हुई। इसके अलावा स्वस्थ होने पर 87 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। जिले का रिकवरी रेट बढ़कर 69 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से संक्रमित नंदनपुरा निवासी 75 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। मृतक को बुखार, कफ और सांस लेने में दिक्कत होने पर महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जिले में अब तक 69 संक्रमितों की जान जा चुकी है। वहीं, कोरोना के 1831 नमूनों की जांच की गई, जिनमें 99 पॉजिटिव पाए गए। अब तक 2412 लोगों को ये महामारी अपनी चपेट में ले चुकी है। हालांकि, इनमें से 1665 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। इनमें 87 मरीजों को स्वस्थ होने पर सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दी गई। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस 678 हैं। इनमें से 113 मरीजों को छोड़ बाकी सभी बगैर लक्षण वाले मरीज हैं।
पीएसी में 70 कांस्टेबल निकले कोरोना पॉजिटिव
झांसी। सीतापुर से ट्रेनिंग कर झांसी पहुंचे पीएसी के 70 पुलिस कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी को क्वारंटीन कर दिया गया है। इसके साथ ही, पूरे परिसर को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन

सीतापुर में ट्रेनिंग कर पीएसी के जवान एक अगस्त को झांसी पहुंच थे। इसी दरम्यान सूचना मिली कि सीतापुर से ट्रेनिंग कर अन्य जिलों के जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी के चलते सोमवार को सभी जवानों की जांच की गई, इसमें 70 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी जवानों को बड़ागांव, बरुआसागर, मेडिकल कॉलेज व पीएसी स्थित एक स्कूल में क्वारंटीन किया गया है। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद पीएसी परिसर के चप्पे-चप्पे को सैनिटाइज किया गया। आवाजाही भी रोक दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें