फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दो माह में फुंक गए 976 ट्रांसफाॅर्मर, विभाग को 2 करोड़ का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। ओवरलोड और बिजली चोरी से झांसी जोन में बीते दो माह में 976 ट्रांसफार्मर फूंक गए। इससे न केवल जनता को परेशानियों का सामना करना पड़़ा, बल्कि विभाग को 2 करोड़ से अधिक का नुकसान पहुंचा।



ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली चोरी हो रही है। इसका असर ट्रांसफार्मरों पर भी पड़ रहा है। यह लगातार खराब हो रहे हैं। वर्कशॉप में पिछले दो माह में खराब ट्रांसफार्मरों का जो आंकड़ा सामने आया है, उसमें करीब 956 ट्रांसफार्मर बदले गए। इनमें सर्वाधिक 25 केवीए क्षमता के 670 ट्रांसफार्मर शामिल बताए गए हैं। इसके पीछे की वजह गांवों में चोरी से चल रहे ट्यूबवेल हैं। पावर कारपोरेशन की ओर से अधिकारियों को निर्देश है कि वह ट्रांसफार्मर पर प्रोटेक्शन यूनिट लगाएं। इसके साथ ही समय-समय पर इसके लोड व तेल की जांच करते रहे। खराब होने पर जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


गत दो माह खराब ट्रांसफार्मरों की संख्या

जनपद जनवरी फरवरी कुल



झांसी 243 150 393

ललितपुर 170 141 311



उरई 167 105 272

कुल 580 396 976



976 में 25 केवीए के 670 ट्रांसफार्मर



जानकर हैरानी होगी कि दो माह में 976 ट्रांसफार्मर खराब हुए हैं, उनमें 670 केवल 25 केवीए (किलो वोल्ट एम्पियर) क्षमता के हैं। यहां बता दें कि यह ट्रांसफार्मर सबसे ज्यादा ग्रामीण क्षेत्रों की सिंचाई संयोजन में उपयोग होते हैं। जनवरी-फरवरी माह में सिंचाई सीजन के चलते इन पर पड़े भार से इनके खराब होने की बात बताई गई है।
विज्ञापन


किस क्षमता के कितने ट्रांसफार्मर डैमेज

क्षमता खराब ट्रांसफार्मर रिपेयर कॉस्ट नुकसान



10 केवीए 94 10 हजार 9,40,000

16 केवीए 31 10 हजार 3,10,000



25 केवीए 670 20 हजार 1,34,00,000

63 केवीए 109 30 हजार 32,70,000



100 केवीए 54 35 हजार 18,90,000

250 केवीए 10 60 हजार 6,00,000



400 केवीए 08 65 हजार 5,20,000

कुल 976 - 2 करोड़ 9 लाख



इनका कहना



झांसी जोन में गत दो माह में 976 ट्रांसफार्मर खराब हुए। वर्कशॉप में रिपेयर कर उन्हें बदला गया है। खराब ट्रांसफार्मर के पीछे मुख्य वजह ओवरलोड है। इसके लिए जिम्मेदारों को समय-समय पर निर्देश दिए जाते हैं। - प्रमोद कुमार सरोज, अधिशाषी अभियंता, विद्युत कार्यखंड, झांसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें