झांसी और ललितपुर जिले में कोरोना वायरस के मरीजों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को दोनों जिलों में 956 नए मरीज सामने आए, जबकि 17 संक्रमितों की सांसें थम गईं। इनमें से झांसी में 679 मरीज मिले और 13 की मौत हुई। जबकि, ललितपुर में 277 लोगों में इस महामारी का संक्रमण पाया गया और चार की मौत हुई है। हर तरफ डर का माहौल बना हुआ है।