फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में परिवहन नीति की जरूरत, उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ की मांग

Sat, 09 Mar 2019 02:26 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश परिवहन (फाइल फोटो)
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ के तत्वावधान में स्थानीय होटल में कार्यक्रम हुआ। इसमें भारतीय मजदूर संघ के मंत्री एवं प्रभारी परिवहन उद्योग राज बिहारी शर्मा ने कहा कि देश में राष्ट्रीय परिवहन नीति बननी चाहिए। इससे राज्य परिवहन नियमों के कार्य संचालन में समन्वय और एकरूपता आएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निजीकरण होने से परिवहन संचालन की व्यवस्था का विकास नहीं हो सकेगा। आज भी ग्रामीण इलाकों में यात्री परिवहन में ट्रैक्टर, जीप आदि का उपयोग करते हैं। यात्री परिवहन में सरकारी और निजी क्षेत्र की मिश्रित व्यवस्था उचित व आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि राज्य परिवहन निगमों में ठेका श्रमिक और अनुबंधित बसों का प्रचलन बढ़ रहा है, जो अवैधानिक और अव्यवहारिक है। इससे परिवहन निगमों की कार्यकुशलता प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में एक राष्ट्र व्यापी प्रदर्शन की योजना है। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमाकांत सचान, क्षेत्रीय मंत्री विजय नारायण शर्मा, अवधेश सक्सेना, राम लखन सिंह, कीर उल्ला खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें