टिकट चेकिंग में 222 पकड़े
झांसी। रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को सीनियर डीसीएम विपिन कुमार सिंह के निर्देश व डीसीएम नीरज भटनागर के नेतृत्व में किलेबंदी चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 222 यात्रियों को बिना टिकट, अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज और गंदगी फैलाते पकड़ा गया। पकड़े गए यात्रियों से 91005 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक एके गुप्ता, पीएन अग्रवाल, राजेश यादव, प्रियंक पुरोहित, नरेंद्र कौशिक, डीके सचान शामिल रहे।