गीतकार इंदीवर के नाम पर रखा जाए कंपनी बाग का नाम
झांसी। मंडलायुक्त को पत्र लिखकर विधायक राजीव सिंह पारीछा ने बरुआसागर स्थित कंपनी बाग का नाम बदलकर गीतकार इंदीवर के नाम पर रखने का आग्रह किया है। पत्र में बताया गया कि बरुआसागर के लोगों की लंबे समय से मांग है कि गीतकार इंदीवर के नाम से एक पार्क व उनकी एक आदमकद मूर्ति की स्थापना की जाए।