फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत जानकारी देकर फंसे जेडीए के अधिशासी अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन
गलत जानकारी देकर फंसे जेडीए के अधिशासी अभियंता
विज्ञापन

झांसी। झांसी विकास प्राधिकरण के अफसर मनमानी से काम कर रहे हैं। यह स्थिति उस समय उजागर हुई, जब बैठक में जिलाधिकारी/ उपाध्यक्ष शिवसहाय अवस्थी ने सड़कों पर साइन बोर्ड लगाने के टेंडर की शर्तों की जानकारी मांगी। गलत जानकारी देने का शक होने पर डीएम ने अधिशासी अभियंता को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को बुलवा लिया, लेकिन जेडीए सचिव के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया। हालांकि, जिलाधिकारी ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
शनिवार को जेडीए कार्यालय में बैठक हो रही थी। इसमें नवनिर्मित सड़कों पर साइनबोर्ड के टेंडर में अतिरिक्त शर्तें रखने पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता आरपी द्विवेदी से कारण पूछा। उन्होंने बताया कि पीडब्लूडी की शर्तों के अनुसार टेंडर निकाला है। डीएम ने पीडब्लूडी से पता किया, तो जानकारी हुई कि ऐसी कोई शर्त नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झूठ पकड़ में आने पर जिलाधिकारी को गुस्सा आ गया व उन्होंने पुलिस को बुला लिया। जेडीए सचिव त्रिभुवन विश्वकर्मा ने हस्तक्षेप किया, जिस पर उन्होंने जांच कराने का आदेश दिया।
जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने बताया की प्रकरण की जांच को जेडीए सचिव को आदेश दिया गया है। जांच के बाद ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें