क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश के लिए हुआ ट्रायल
झांसी। वर्ष 2018-19 में 12 और 15 वर्ष के कम आयु वर्ग के बालकों का आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश के लिए जिला स्तर पर मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में ट्रायल हुआ। ट्रायल में खिलाड़ियों का फिजिकल व स्किल टेस्ट लिया गया।
ट्रायल के लिए जिम्नास्टिक और हॉकी का ट्रायल हुआ। ट्रायल देने 17 खिलाड़ी पहुंचे। फिजिकल में खिलाड़ियों से 800 मीटर, 100 मीटर, शटलरन, मेडिसिन बॉल थ्रो, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप में अपना दम दिखाया। वहीं, हॉकी में 16 खिलाड़ी व एक तैराकी में शामिल हुए। हॉकी स्किल टेस्ट में खिलाड़ियों के भीतर स्कूप, हिट, ड्रिबिल, पुश तथा उनके खेल प्रदर्शन को देखा गया। जबकि, गोलकीपर के लिए हाईपुश, किकिंग, पेंडिंग का परीक्षण हुआ। चयनित खिलाड़ी अगले राउंड में मंडल स्तर पर ट्रायल देंगे। चयन प्रक्रिया प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर की मौजूदगी में हुआ। इस दौरान उपक्रीड़ा अधिकारी रेखा रावत, योगेश वर्मा, मोहम्मद हसरत, अन्नू मंसूरी मौजूद रहे।