फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम ने सुनी भूतपूर्व सैनिकों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीएम ने सुनी भूतपूर्व सैनिकों की समस्याएं
विज्ञापन

ललितपुर। शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने सैनिक बंधु बैठक में उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं की सुनवाई की।
इस दौरान भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को कल्याणकारी योजनाओं जैसे लोन संबधित, स्टांप शुल्क, विकलांग बच्चों की पेंशन सुविधा सहित लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन योजनाओं का लाभ लेने के लिए सभी भूतपूर्व सैनिकों, आश्रितों एवं उनकी विधवाओं को प्रेरित किया गया। अपर जिलाधिकारी ने सेवारत/भूतपूर्व सैनिकों व आश्रितों एवं उनकी विधवाओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल एसके मल्होत्रा ने आभार जताया। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी सेना/प्रशासन से तालमेल कर समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें