फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड राज्य के लिए सोमवार को झांसी बंद का आह्वान, विभिन्न दलों ने किया समर्थन

Sun, 25 Nov 2018 02:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
अलग बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन सत्याग्रह के 71वें दिन सोमवार को झांसी बंद रहेगा। बंद को विभिन्न दलों ने समर्थन दिया है।
विज्ञापन


बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा के संयोजक भानू सहाय ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को सुबह 11 बजे स्कूटर रैली निकाली जाएगी, जो सत्याग्रह स्थल गांधी उद्यान से शुरू होगी और सदर बाजार, सब्जी मंडी, ओरछा गेट, पुराना बस स्टैंड, गांधी रोड, बड़ा बाजार, पंचकुइयां, सीपरी बाजार, नंदनपुरा, खाती बाबा, पुलिया नंबर नौ, इलाइट चौराहा होते हुए वापस सत्याग्रह स्थल पर समाप्त होगी।

रैली में विभिन्न राजनीतिक दल अपना झंडा, अपना डंडा लेकर शामिल होंगे। सोमवार को झांसी बंद होगा। उप्र व्यापार मंडल, उप्र उद्योग व्यापार मंडल, जय बुंदेलखंड व्यापार मंडल, जिला बस आपरेटर्स यूनियन, रेलवे स्टेशन के कुली, जिला अधिवक्ता संघ, टैंपो टैक्सी यूनियन बंद को समर्थन देंगे।
विज्ञापन


शहर क्षेत्र के पेट्रोल पंप सुबह 11 से 3 बजे तक बंद रहेंगे। झांसी से मऊरानीपुर और ललितपुर जाने वाली बसें बंद रहेंगी। केवल शादी विवाह या अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए ही बसें चलेंगी। रेलवे स्टेशन पर कुली काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। अधिवक्ता न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। फल मंडी बंद रहेगी। जिले के सभी राज्य कर्मचारी और शिक्षक काली पट्टी बांधेंगे। विभिन्न बाजार बंद रहेंगे।
विज्ञापन


पेट्रोल पंप डीलर्स ने दिया समर्थन
झांसी पेट्रोल डीजल डीलर एसोसिएशन की बैठक में निर्णय लिया गया कि सोमवार को महानगर क्षेत्र में आने वाले पेट्रोल पंप सुबह 11 से तीन बजे तक अलग बुंदेलखंड राज्य के समर्थन मेंबंद रहेंगे। इस मौके पर राजीव बब्बर, असलम खान, प्रमोद मेहरोत्रा, सुधीर चुग, विकास राय, शालिगराम राय, हर्ष बाधवा, अखिलेश गुप्ता, हर्ष पारेचा, अशोक गुप्ता, बृजबिहारी उदैनिया, अरुण गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें