फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने बिगाडा रसोई का बजट-City

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश ने बिगाड़ा रसोई का बजट
विज्ञापन

खाद्य सामाग्री पर बीस से तीस फीसदी का फर्क
अमर उजाला ब्यूरो
बारिश के शुरू होते ही सब्जियों के साथ रसोई में इस्तेमाल होने वाली खाद्य सामाग्री के दामों में भारी फर्क देखने को मिल रहा है। पंद्रह दिनों के भीतर खाद्य पदार्थों के दामों में बीस से तीस फीसदी तक बढ़ोत्तरी हो गई है। जिससे लोगों के घर का बजट बिगड गया है।
विज्ञापन

महंगाई की मार से आम आदमी पहले ही परेशान था। आवक कम होने से खाद्य सामाग्री के दामों में बीस से तीस फीसदी का फर्क देखने को मिल रहा है। जिसने लोगों के घर का बजट पूरी तरह से बिगाड दिया है। पंद्रह दिनों के भीतर बेसन, दालें, आटा, राजमा, सोयाबीन, सरसों का तेल, रिफाइंड का तेल आदि सामाग्री पर बीस से तीस फीसदी की बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। किराना व्यापारी राजेश बिरथरे का कहना है कि शहर में किराने का सामान अधिकतर इंदौर, दिल्ली आदि शहरों से आता है। बारिश के कारण फसल खराब हो गई है, आवक भी कम हो गई है। जिससे कीमतों में फर्क आया है।
विज्ञापन



कुछ दिनों से खाद्य समाग्री के दाम बढ़ गए हैं। इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महंगाई कम करने के लिये सरकार को कोई ठोस कदम उठाना चाहिये।
प्रियंका अग्रवाल, गृहणी

खाद्य सामाग्री का इतना महंगा होने से बजट पूरी तरह से गड़बड़ा गया है। तालमेल बैठाना मुश्किल हो गया है। अन्य कार्यों के लिये पैसा नहीं बच पा रहा है।
नंदनी, गृहणी





सामग्री कीमत पहले कीमत अब
आटा 20-22 23-25
तेल सरसों 80-90 90-100
तेल रिफाइंड 70-85 85-90
मूंग दाल 60-70 70-80
मसूर 60-70 70-80
चना दाल 55-60 60-70
उड़द 60-70 70-80
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें