फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजघाट बांध से माताटीला बांध का बढ़ा जलस्तर-City

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजघाट से छूटे पानी से बढ़ा माताटीला बांध का जलस्तर
सब हेड-- बेतवा नदी के आसपास के गांवों में जिलाधिकारी ने जारी किया अलर्ट
- आज खुल सकते हैं माताटीला के गेट
- एक दिन में बढ़ गया पांच फीट पानी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। भोपाल और ललितपुर क्षेत्र में हुई बारिश से भरे राजघाट बांध से डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़ना शुरू कर दिया गया है। इससे माताटीला बांध का जलस्तर एक दिन में पांच फीट बढ़ गया। छह फीट पानी और बढ़ने पर माताटीला बांध के गेट भी खोल दिए जाएंगे। इससे नीचे के अन्य बांधों का भरना भी शुरू हो जाएगा। सिंचाई विभाग ने बृहस्पतिवार से माताटीला बांध के गेट खुलने की उम्मीद जताई है। जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी के निर्देश पर बेतवा नदी के आसपास गांवों में रहने वालों को अलर्ट जारी कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश के भोपाल, विदिशा और प्रदेश के ललितपुर में पिछले तीन दिन से झमाझम बरसात हो रही है, इससे राजघाट बांध का जलस्तर बढ़कर 370 मीटर पर पहुंच गया है। बांध की कुल क्षमता 371.90 मीटर है। 370 मीटर से अधिक पानी भरने पर बांध में ओवरफ्लो की स्थिति बन सकती थी। इस कारण मंगलवार की रात 12 बजे गेट खोलकर पानी को बेतवा नदी में छोड़ दिया गया। अभी राजघाट बांध से बेतवा नदी में डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इससे बुधवार को माताटीला बांध का जलस्तर बढ़कर 1005 फीट पर पहुंच गया।
विज्ञापन

माताटीला बांध का कुल जलस्तर 1,012 फीट है। लेकिन, 1,010 फीट से ऊपर पानी होने पर गेट खोल दिए जाएंगे। सिंचाई विभाग के अफसरों की मानें तो बुधवार की आधी रात के बाद या बृहस्पतिवार की सुबह से माताटीला बांध के गेट खोलने की स्थिति बन सकती है। लगातार बढ़ रहे पानी को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने बेतवा नदी के किनारे के गांवों में रहने वालों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है कि नदी के किनारे जानवरों को चराने या अन्य कामों के लिए न जाएं, क्योंकि नदी में पानी बढ़ सकता है।

यह भी जानिये
बेतवा नदी का पानी सबसे पहले ललितपुर जिले के राजघाट बांध में रोका जाता है। इस बांध से छूटा पानी माताटीला बांध को भरता है। माताटीला बांध से छोड़ा गया पानी सुकुंवां- ढुकुवां और पारीछा बांध से होता हुआ जालौन, हमीरपुर तक पहुंचता है। माताटीला बांध से पहूज बांध और दतिया के अंगूरी बैराज बांध को भी पानी दिया जाता है। माताटीला बांध पर ही झांसी महानगर, बबीना, खैलार, बिजौली, हंसारी और सैन्य क्षेत्र की जलापूर्ति निर्भर है।
विज्ञापन


मनोरम हो जाएगा दृश्य
माताटीला बांध पर 23 गेट लगे हैं। गेट खुलने पर यहां पर्यटकों की आवाजाही बढ़ जाएगी। गेट से छोड़े जाने वाले पानी के मनोरम दृश्य को देखने के लिए यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें