फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल की बाढ़ से बाजार में असर-City

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फोटो

केरल क ी बाढ़ ने खडे़ मसालों के भाव बढ़ाए
सब हेड - जायफल के दाम में सौ, छोटी इलायची में दो सौ रुपये प्रति किलो का उछाल
- प्रदेश की स्थिति में सुधार होने के बाद ही घटेंगे दाम
- दिल्ली, कानपुर की मंडियों से माल मंगा रहे व्यापारी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। केरल में आई बाढ़ का असर महानगर के किराना बाजार में नजर आने लगा है। खडे़ मसालों में जायपत्री, जायफल, सुपारी, इलायची, काली मिर्च सहित कई वस्तुओं के थोक दामों में 20 से 150 रु पये प्रति किलोग्राम तक की बढ़ोत्तरी हो गई है। बाढ़ के कारण केरल से माल आने में असुविधा हो रही है। केरल में हालत ठीक होने पर ही दाम घटने के आसार हैं।
सुभाषगंज, बड़ा बाजार और सीपरी बाजार में किराना व्यापार के प्रमुख केंद्र हैं। यहां से जिले भर में मसालों व अन्य खाद्यान्न वस्तुओं की सप्लाई होती है। केरल में आई बाढ़ से खडे़ मसालों के दामों के भाव बढ़ गए हैं। सुभाष गंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय जैन के मुताबिक काली मिर्च, नारियल, सोंठ, जायफल, छोटी इलायची सहित कई खडे़ मसाले केरल से आते हैं। बाढ़ से आवक प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकल्प के तौर पर फिलहाल दिल्ली और कानपुर की मंडियों से व्यापारियों को माल मंगाना पड़ रहा है। सुभाषगंज के किराना व्यापारी किशन खुराना के अनुसार अगर केरल में स्थिति सामान्य हो जाएगी, तो जल्द ही खडे़ मसालों के बढे़ दाम उतर जाएंगे। उन्होंने बताया कि कंपनी पैकिंग के मसालों के दाम जस के तस हैं।

बाजार में खडे़ मसालों के थोक दाम प्रति किलोग्राम में
वस्तु 10 दिन पहले वर्तमान में
जायफल 550 650
जायपत्री 1300 1550
सोंठ 170 190
काली मिर्च 340 400
छोटी इलायची 1200 1400
लौंग 600 600
काजू 720 750
सुपारी 250 से 360 290 से 390
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें