फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे प्रयास में जागी डिजिटल लाइट एंड साउंड शो की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
चौथे प्रयास में जागी डिजिटल लाइट एंड साउंड शो की उम्मीद
विज्ञापन

पहले तीन बार निकली निविदाएं, एक भी कंपनी नहीं आईं
इस बार पांच ने किया आवेदन, 19 को होगा चयन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई के किले में उनकी गौरवगाथा के डिजिटल तकनीक से दिखाने की उम्मीदें जाग गई हैं। पिछले तीन बार निकले टेंडरों में एक भी कंपनी भले ही न आई हो, इस बार डिजिटल लाइट एंड साउंड दिखाने के लिए पांच कंपनियां आईं हैं। 16 को इनका प्रस्तुतीकरण होगा और 19 को कंपनी का चयन हो जाएगा।
नवंबर 2008 में झांसी विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने किले में लाइट एंड साउंड शो का संचालन शुरू किया था। इसमें अभिनेत्री सुष्मिता सेन और अभिनेता स्व. ओमपुरी की आवाज में रानी की कहानी और 1857 की क्रांति की गौरवगाथा दिखाई जाती है। इसे देखने के लिए देश-विदेश के काफी लोग आते हैं और रानी की शौर्य गाथा देख उत्साहित होते हैं। वक्त के साथ यह सिस्टम पुराना होता गया और लोगों ने इसमें रुचि लेना कम कर दिया।
विज्ञापन

जेडीए ने पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए यहां डिजिटल लाइट एंड साउंड शो कराने की योजना बनाई थी। इसके लिए तीन बार इसके लिए टेंडर निकाले गए। लेकिन, एक भी कंपनी ने इसमें अपनी रुचि नहीं दिखाई थी। पिछले दिनों चौथी बार टेंडर निकाले गए, तो पांच कंपनियों ने आवेदन किए।
विज्ञापन

अवर अभियंता अनिल नेहरा ने बताया कि पांचों कंपनियां 16 जून को अपने प्रोजेक्ट को प्रस्तुत करेंगी। इन्हीं में से एक का चयन 19 जुलाई को कर लिया जाएगा। चुनी गई कंपनी ही डिजिटल लाइटएंड साउंड शो का संचालन करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें