फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र ने शिक्षक से मांगी माफी-City

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र ने शिक्षक से मांगी माफी
विज्ञापन

- परीक्षा भवन में बीयू शिक्षक से मारपीट का मामला
- परीक्षा देने आए आरोपी को पकड़ा, कुलसचिव ने फटकारा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा भवन में नकल करने से रोकने पर शिक्षक के साथ मारपीट करने वाले छात्र को शनिवार की सुबह पकड़ लिया गया। पुलिस छात्र को कुलसचिव के सामने लाई, जहां उसे फटकार लगाई गई। शिक्षक से माफी मांगने पर छात्र को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग के प्रवक्ता डॉ. आलोक माहौर बीते बृहस्पतिवार को परीक्षा भवन के द्वितीय तल के कक्ष संख्या 204 में बतौर कक्ष निरीक्षक कार्यरत थे। इसी दौरान एलएलबी की परीक्षा दे रहे छात्र से उनकी कहासुनी हो गई। डा. आलोक ने कुलसचिव को शिकायती पत्र देकर कहा कि उन्होंने छात्र को नकल करने से रोका था। इससे नाराज छात्र ने परीक्षा के बाद गाली-गलौज और अभद्रता करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी। यह घटना उस समय हुई, जब वह कॉपी जमा करने के बाद कक्ष से बाहर निकल रहा था। गैलरी में मौजूद साथी कक्ष निरीक्षक और अन्य छात्रों ने भी मारपीट होते देखी थी। शनिवार को छात्र फिर से परीक्षा भवन में परीक्षा देने आया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई। पुलिस छात्र को पकड़कर कुलसचिव सीपी तिवारी के पास ले आई। उन्होंने छात्र को डांट-फटकार लगाई। इसके बाद शिक्षक डॉ. आलोक को बुलाया गया। छात्र ने शिक्षक से माफी मांगी। कुलसचिव ने बताया कि शिक्षक के माफ करने पर छात्र को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें