फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित हमारे परिवार का हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
दलित हमारे परिवार का हिस्सा: शाही
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि दलित हमारे परिवार व समाज का हिस्सा हैं, जरूरत है कि हम उन्हें समाज में बराबरी का सम्मान दें। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लंबे समय से इस ओर काम कर रहे हैं। सरकार की अधिकांश योजनाओं का लाभ दलितों तक पहुंचा जा रहा है। शुक्रवार को यह बात उन्होंने पीडब्ल्यूडी सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
कृषि मंत्री ने कहा कि आज उन्हें दलितों के घर जाने में खुशी होती है। उज्ज्वला योजना एवं सौभाग्य योजना में सबसे ज्यादा दलित लाभान्वित हुए हैं। जब उनसे दलित के घर खाना खाने का सवाल किया तो इस पर वह कुछ नहीं बोले। इसके अलावा मोहम्मद अली जिन्ना पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वह भारत के शत्रु रहे। उन्होंने भारत मां का विभाजन करा दिया। पीने के पानी की व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में पानी की समस्या है, वहां टैंकर भेजे जाएंगे। खेत तालाबों का निर्माण कराया जाएगा। वर्षा जल संचयन के लिए पांच हजार खेत तालाब बनाने का लक्ष्य रखा गया है। खेत तालाब वाले किसान यदि स्प्रिंकलर सेट चाहते हैं, तो उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। कृषि मंत्री ने किसानों को सलाह दी कि वह खेत तालाब की मेड़ों पर फलदार पौधे लगाए व मछली पालन करें। उन्हाेंने बताया कि प्रदेश में 28 अप्रैल तक 17 लाख चौदह हजार चार सौ मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। यह सपा सरकार में हुई खरीद के मुकाबले सोलह गुना अधिक है। वहीं, जिले में पचास हजार छह सौ उन्तीस मीट्रिक टन की खरीद हुई जो पिछले साल के मुकाबले पैंतीस हजार 573 मीट्रिक टन ज्यादा है। चना, मसूर की खरीद पर उन्होंने कहा कि तीन दिन के अंदर खरीद शुरू हो जाएगी। उड़द खरीद का भुगतान नहीं होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि दो करोड़ रुपये पहले ही जारी किए जा चुके है, लेकिन सिस्टम में आग लगने की वजह से भुगतान में देरी हो रही है। इससे पहले कृषि मंत्री ने बताया कि मौजूदा वित्तीय वर्ष की जिला योजना में पीएम आवास, नगरीय पेयजल, समाज कल्याण के कार्यक्रम, सड़कों के निर्माण, शिल्पकार प्रशिक्षण, दिव्यांग कल्याण, मनरेगा विकास, भूमि विकास और जल संसाधन, सामुदायिक विकास पर जोर दिया गया है। इस मौके पर प्रदेश के श्रम सेवा राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ, सदरस्त्रत्त् विधायक रामरतन कुशवाहा, जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह व सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

........
बीज पर बढ़ाया अनुदान
सरकार ने खरीफ फसल के दौरान बुंदेलखंड के किसानों को बीज पर अनुदान बढ़ा दिया है। पहले 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाता था, जिसे अब बढ़ाकर 80 प्रतिशत कर दिया है। अब किसान अस्सी प्रतिशत के अनुदान पर धान, उड़द, मूंग का बीज ले सकेंगे। अन्ना पशुओं से फसल बचाने के लिए किसानों को नीबू, करौंदा के पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे किसानों से आमदनी बढ़ने के साथ फसल भी सुरक्षित रह सकेगी। कृषि विभाग की फल योजना में भी किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें