फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविक एमीनिटीज- व्यापारियों की बैठक-City

विज्ञापन
विज्ञापन
टैग - सफाई
विज्ञापन

---------

फोटो
------
स्वच्छता का संदेश पहुंचाएंगे व्यापारी
- दुकानों में लगाएंगे साइन बोर्ड
- स्वच्छता ऐप डाउनलोड करेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
व्यापारी अगले साल होने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण में दुकानों के बाहर ‘स्वच्छ भारत मिशन स्वच्छता सर्वेक्षण - 2018’ का साइन बोर्ड लगाएंगे। बोर्ड के माध्यम से दुकानों में आने वाले ग्राहकों तक शहर को साफ-सुथरा रखने का संदेश पहुंचाएंगे। दुकान व आसपास सफाई रखेंगे, अतिक्रमण नहीं करेंगे।
व्यापारियों के साथ बैठक में नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया ने व्यापारियों को स्वच्छ सर्वेक्षण के बारे में बताया। आईटी एक्सपर्ट राकेश साहू ने बताया कि अबकी बार झांसी में छह हजार स्वच्छता ऐप डाउनलोड होंगे। किसी के पास भारत सरकार की ओर से फोन पर पूछा जाएगा कि पिछले साल की तुलना में सफाई में कितना अंतर है, यदि जवाब दिया कि सफाई ठीक तो 40 नंबर, यदि पहले जैसी है जवाब दिया तो 20 नंबर और पहले से खराब है जवाब दिया तो शून्य नंबर मिलेंगे।
विज्ञापन

उप्र व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष संतोष साहू ने सीपरी बाजार की सड़क चौड़ी कराने और रात्रि में झाड़ू लगाने के बाद एक बार सुबह 11 बजे झाड़ू लगवाने की मांग की। पार्किंग और अतिक्रमण का मुद्दा भी उठाया गया। आजाद गंज व्यापार मंडल के प्रभुदयाल साहू ने खुले में शौच बंद कराने की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर उप्र व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी, चौधरी फिरोज, कंचन आहूजा, पीयूष नायक, अतुल किलपन, वसुधा प्रेमानी, ब्रजबिहारी सोनी, किशन पंजाबी, शशिकांत कारलेकर, प्रदीप गुप्ता मौजूद रहे। संचालन जिला जन कल्याण महासमिति अध्यक्ष जितेंद्र कुमार तिवारी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें