फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविक एमीनिटीज- प्रधानमंत्री आवास योजना में 500 घर बनेंगे-City

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविक एमीनिटीज
विज्ञापन

---------------

प्रधानमंत्री आवास योजना में 500 घर, करें आवेदन
झांसी विकास प्राधिकरण ने नगर निगम व तहसील से मांगी जमीन
- ढाई लाख सब्सिडी और दो लाख खुद खर्च करने होंगेे
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
झांसी विकास प्राधिकरण प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ‘भागीदारी में किफायती आवास’ योजना में चयनित लोगों के लिए पांच सौ आवास बनाएगा। इसके लिए इच्छुक व्यक्तियों से 12 अक्तूबर तक आवेदन मांगे गए हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ‘अर्फोडेबल हाउसिंग इन पार्टनरशिप’ में कम आय वालों के लिए मकान बनाए जाएंगे। इसके लिए जेडीए ने आवेदन मांगे हैं। आवास कहां पर बनेंगे, अभी यह तय नहीं है। जेडीए के सचिव सीपी तिवारी ने बताया कि नगर निगम और तहसील से जमीन मांगी गई है। पांच सौ आवासों के लिए 2.50 हेक्टेयर जमीन की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन


इनसेट
------
दो लाख रुपये जेब से लगाने होंगे
इस योजना के तहत मकान के लिए जेब से दो लाख रुपये खर्च करने होंगे। डेढ़ लाख रुपये केंद्र सरकार और एक लाख रुपये राज्य सरकार अनुदान देगी। आवास में दो कमरे, रसोई, स्नानघर और शौचालय बनाया जाएगा।
विज्ञापन


पात्रता
योजना में ऐसे लोगों का चयन किया जाएगा, जो स्थानीय निवासी हों। जिनके पास अपना खुद का आवास न हो। ऐसे लोगों की आय सालाना तीन लाख रुपये होनी चाहिए।

इन दस्तावेज की जरूरत
जो व्यक्ति खुद का आवास बनवाने के इच्छुक हैं, वह 12 अक्तूबर तक जेडीए में अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर और आधार कार्ड की फोटो कापी के साथ सचिव, झांसी विकास प्राधिकरण के नाम से आवेदन दे सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें