स्मृतिवन में रोपे तीन हजार पौधे
- मेडिकल कॉलेज परिसर में वीसी, डीएम ने किया शुभारंभ
- 15 एकड़ में हुई स्थापना, आपसी सहयोग से उठाएंगे खर्च
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज परिसर में स्मृतिवन की स्थापना की गई। इस दौरान पौधरोपण कार्यक्रम के अंतर्गत तीन हजार पौधे रोपे गए। पौधों की सिंचाई के लिए ड्रिप इरीगेशन विधि का इस्तेमाल किया गया है।
मेडिकल कॉलेज में लगभग 15 एकड़ भूमि में स्मृति वन तैयार हुआ है। शनिवार को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे, जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जेके शुक्ला और प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह सेंगर ने पौधरोपण कार्यक्रम की शुरूआत कर स्मृति वन का शुभारंभ किया। वन में तीन हजार पौधे लगाए गए। पौधे लगाए जाने के साथ ही सिंचाई के लिए नवीनतम ड्रिप इरीगेशन प्रणाली, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की व्यवस्था की गई है। चिकित्सा शिक्षकों और स्मृतिवन के सदस्य आपसी सहयोग से इस पर होने वाला खर्च खुद उठाएंगे।
इस दौरान सीएमएस डॉ. हरीशचंद्र आर्या, डॉ. साधना कौशिक, डॉ. ओमशंकर चौरसिया, डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार, डॉ. सुशीला खर्कवाल, डॉ. विद्या चौधरी, डॉ. अंशुल जैन, डॉ. आरएस सेठी आदि मौजूद रहे।