फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ झांसी में करेगी छानबीन

विज्ञापन
विज्ञापन
एसटीएफ झांसी में करेगी छानबीन
विज्ञापन

झांसी।
पांच दिन बाद भी सराफा कारोबारियों के अपहरण के मामले में पुलिस को कोई सुराग नहीं लगा है। बताया गया है कि बुधवार को एसटीएफ झांसी आकर अपने स्तर पर छानबीन करेगी।
मंगलवार को पुलिस ने सराफा कारोबारियों के कुछ नजदीकी लोगों से पूछताछ की। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि राजू कमरया से पिछले दो दिन में किन- किन लोगों से उनकी बात हुई? विधायक रवि शर्मा ने बताया कि उन्होंने मंगलवार को आईजी (एसटीएफ) से बात की। वे खुद झांसी आएंगे। साथ ही कारोबारियों की तलाश में जुटी एसटीएफ टीम बुधवार को झांसी पहुंच जाएगी। मालूम हो कि डरु भौंडेला निवासी कारोबारी राजू कमरया और राहुल अग्रवाल का 12 जुलाई की रात साढ़े ग्यारह बजे लोहा मंडी की ग्वालियर रोड से आंतिया ताल जाने वाली सड़क से अपहरण हो गया था। कारोबारियों की बरामदगी के लिए एसटीएफ ने भी अपना जाल बिछा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, श्री अग्रवाल समाज सदर बाजार के प्रतिनिधि मंडल ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर सराफा कारोबारी राजू कमरया और राहुल अग्रवाल को अपहरणकर्ताओं से सकुशल मुक्त कराने की मांग की। इस मौके परर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, संजय कानोडिया, जितेंद्र अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, प्रमोद गर्ग, विकास, आदित्य जैन मौजूद थे। सीपरी सर्राफा व्यापार मंडल और नगरा सर्राफा व्यापार मंडल की बैठक में कारोबारियों के शीघ्र सकुशल वापसी की प्रार्थना की गई। इस मौके पर अध्यक्ष उदय सोनी, सोहन सेठ, गोपी चंद्र कपूर, महेंद्र गर्ग, मनोज, सुशील सोनी, रामनाराण उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें