फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड बनाना सीखेंगे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
अब आधार कार्ड बनाना सीखेंगे शिक्षक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। अब शिक्षाधिकारियों, शिक्षकों, अनुदेशकों को आधार कार्ड बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। दरअसल, तमाम प्रयासों के बावजूद परिषदीय स्कूलों के बच्चों के शत प्रतिशत आधार कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। इसके लिए शासन ने आधार कार्ड बनाने वाली संस्था यूआईडीएआई को आदेश दिए हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार झांसी मंडल में अभी तक 179165 विद्यार्थियों का ही आधार कार्ड के लिए नामांकन किया गया है। इनमें झांसी और जालौन में गति काफी सुस्त है। जालौन में 31733, झांसी में 41122 और ललितपुर में 104310 विद्यार्थियों का आधार कार्ड के लिए नामांकन हुआ है। आधार नामांकन कार्य में तेजी लाने के लिए शासन ने प्रदेश के सभी मंडलों के डायट संस्थाओं में यूआईडीएआई के विशेषज्ञों से प्रशिक्षण देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडी बेसिक नजरुद्दीन अंसारी ने बताया कि 28 जून को बरुआसागर डायट में विशेषज्ञ प्रशिक्षण देंगे। इसमें दोनों मंडलों के प्रत्येक जनपद से एक खंड शिक्षाधिकारी, प्रत्येक ब्लाक से दो सहायक अनुदेशक, शिक्षक अथवा लिपिक समेत करीब 113 लोग शामिल होंगे। झांसी से 17 लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
- विद्यार्थियों को शत प्रतिशत यूनिक नंबर देने के लिए शासन का निर्देश
- बरुआसागर डायट में 28 को प्रशिक्षण देेंगे यूआईडीएआई के विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें