फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 प्रतिशत से ज्यादा टीकाकरण कराने वाले प्रधान होंगे सम्मानित

विज्ञापन
कमिश्नर ने ग्राम प्रधानों को वैक्सीन अभियान के साथ जोड़ने के निर्देश दिए है। - फोटो : ???? ????
विज्ञापन
90 प्रतिशत से ज्यादा टीकाकरण कराने वाले प्रधान होंगे सम्मानित
विज्ञापन

झांसी। टीकाकरण में पिछड़े झांसी का ग्राफ सुधारने के लिए मंडलायुक्त अजय शंकर पांडेय ने कमान अपनी हाथों में ले रखी है। उन्होंने बताया कि 90 प्रतिशत से ज्यादा टीकाकरण कराने वाले ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया जाएगा। ब्लॉक स्तरीय अधिकारी और चिकित्सा अधिकारी भी सम्मानित किए जाएंगे।
मंडलायुक्त ने झांसी, ललितपुर और जालौन के जिलाधिकारियों को टीकाकरण में तेजी लाने के लिए कुछ सुझाव दिए हैं। इनमें से एक टीकाकरण अभियान से ग्राम प्रधानों को जोड़ना है। मंडलायुक्त ने बताया कि सभी गांव में अभी नए प्रधान जनता द्वारा चुनकर आए हैं। लोगों में उनका विश्वास है। कोरोना वैक्सीन से संबंधित भ्रांतियों को तोड़ने में ग्राम प्रधान की भूमिका अहम है। ग्राम पंचायत के 90 फीसदी से ज्यादा लोगों का टीकाकरण कराने पर उन्हें आयुक्त स्तर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। आयुक्त ने जिलाधिकारियों को हर ब्लॉक के लिए साप्ताहिक टीकाकरण लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कहा है। ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को टीकाकरण के साप्ताहिक लक्ष्य का 90 प्रतिशत प्राप्त करने का प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि 60 प्रतिशत से कम उपलब्धि अर्जित करने वाले ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को चेतावनी पत्र भी निर्गत होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुक्त की तेजी के बाद हुआ सुधार
मंडलायुक्त ने बताया कि पहले जारी निर्देशों से टीकाकरण के आंकड़ों में सुधार हुआ है। जालौन में पहली खुराक लेने में पांच प्रतिशत, ललितपुर और झांसी में प्रथम खुराक लेने में दो-दो प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने लोगों से भी टीका लगवाने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें