फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में 89 मरीज पाए गए कैंसर पीड़ित

Sat, 22 Aug 2015 11:41 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। अमर उजाला फाउंडेशन और भक्ति वेदांता कैंसर इंस्टीट्यूट के तत्वावधान में मेडिकल कालेज रोड स्थित राघवेंद्र अस्पताल में आयोजित एक दिवसीय नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर में कुल 89 मरीजों में कैंसर की पुष्टि हुई। मुख कैंसर के सबसे ज्यादा 59 रोगी पाए गए। इन सभी मरीजों को इलाज के लिए मुंबई बुलाया गया है, जिसके लिए इन्हें रियायती पास भी दिए गए।
विज्ञापन




 शिविर का शुभारंभ डीआईजी अजय मोहन शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान उन्होंने अमर उजाला की पहल की सराहना करते हुए बीमारी से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाने का सुझाव दिया। इसके बाद देश के मशहूर कैंसर विशेषज्ञ और सर्जन डॉ. विष्णु अग्रवाल और उनकी टीम में शामिल डा. शिव मोहन, डा. अमोल, नेत्रपाल ने रजिस्ट्रेशन कराने वाले मरीजों की जांच शुरू की। कैंप के लिए 359 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। शिविर शुरू होने से पूर्व भी लोगों को रजिस्ट्रेशन का मौका दिया गया।


जांच के दौरान 89 मरीजों में कैंसर की पुष्टि हुई। इस दौरान मुख कैंसर के सर्वाधिक 59 मरीज मिले। वहीं, ब्रेस्ट कैंसर के 11, बच्चा दानी के पांच और 14 मरीज अन्य कैंसर के मिले। इन 89 कैंसर मरीजों का इलाज के लिए भक्ति वेदांता कैंसर इंस्टीट्यूट में बुलाया गया है। इसके लिए सभी मरीजों को रियायती पास भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। इसके जरिए वह ट्रेन से नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगे तथा अपने साथ एक तीमारदार को भी पचास प्रतिशत किराए की छूट पर ले जा सकेंगे।
विज्ञापन




इलाज में बीपीएल कार्ड धारकों की नि:शुल्क सर्जरी की जाएगी, जबकि अन्य को पचास प्रतिशत की छूट मिलेगी। शिविर के दौरान राघवेंद्र अस्पताल की संचालिका व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा. संगीता सिंह व उनके सहयोगी डी डेविड आदि मौजूद रहे। शाकिर खान, देवेश श्रीवास्तव, दानिश समेत नर्सिंग की छात्राओं ने शिविर में व्यवस्थाएं बनाने में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें